Published On : Fri, Aug 25th, 2017

डिग्रियों को मिलेगी नेशनल डिपॉज़िटरी का सुरक्षा कवच

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
 राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने डिग्रीयों को सुरक्षा देने के लिए नेशनल एकेडेमिक डेपोजिटरी ( एनएसडीएल) के साथ करार किया है. गुरुवार को हुई बैठक में कुलगुरु डॉ. सिध्दार्थविनायक काणे और मुंबई मुख्यालय के नेशनल सिक्योरिटी डेपोजिटरी लिमिटेड के सहायक व्यवस्थापक प्रशांत प्रचंड, प्र -कुलगुरु डॉ. प्रमोद येवले व मूल्यमापन मंडल के संचालक डॉ. नीरज खटी भी मौजूद थे. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर ने विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए डिग्रियों को सुरक्षा दी है. इस करार के बाद नागपुर विश्वविद्यालय की डिग्रीयां एनएसडीएल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

एनएसडीएल की वेबसाइट पर डिग्रियां सुरक्षित होने की वजह से नकली और बोगस डिग्री की समभावनाएं भी समाप्त होने की अपेक्षा रखी जा रही है. इसके लिए छात्रों को पासवर्ड दिया जाएगा, जिससे की वह कहीं से भी अपनी डिग्री देख पाएंगे. विश्वविद्यालय द्वारा 30 सितम्बर तक पिछले सभी दीक्षांत समारोह की डिग्रियां वेबसाइट पर डाली जाएगी. पिछले दस वर्षों की डिग्रियां भी चरणबद्ध तरीके से वेबसाइट पर डाली जाएगी. साथ ही इसके नवंबर में होनेवाले दीक्षांत समारोह की डिग्रियां भी दूसरे ही दिन वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटी डेपोसिटरी लिमिटेड) यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की एक अधिकृत एजेंसी है. इस करार के अनुसार एजेंसी विश्वविद्यालय को 30 सितम्बर 2019 तक मुफ्त सेवा देगी.

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news #crime #nagpurnews  #vidarbha

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews #crime #newsupdate

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news #topnews #maharashtranews #vidarbha #update

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news...

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges