Published On : Wed, Jan 17th, 2018

कानून का उलंघन कर रहे आरएसएस के शस्त्रों पर प्रतिबंध लगाए

Advertisement

नागपुर: शहर कांग्रेस के विमुक्त जाती व भटक्या जमाती के अध्यक्ष मोहनीश जबलपुरे के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक निवेदन सौंप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवैध शस्त्र तथा अग्निशस्त्र व अवैध रूप से रोजाना चलाई जा रही शाखाओं पर क़ानूनी कार्रवाई व प्रतिबन्ध लगाने की मांग की गई.

जबलपुरे के अनुसार दशहरे के दिन आरएसएस रेशिमबाग सहित देशभर के अनेक शहरों में शस्त्र व अग्निशस्त्रों की पूजा की जाती है. जबलपुरे को सूचना अधिकार के तहत दी गई जानकारी के अनुसार आरएसएस के पास शस्त्र व अग्निशस्त्र रखने की अनुमति नहीं है. लेकिन आरएसएस फिर भी बड़ी संख्या में शस्त्र व अग्निशस्त्र रख पूजन करता रहता है. आरएसएस के इस रिवाज से देशभर में भय का वातावरण निर्माण होने की मानसिकता साफ नजर आ रही है.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जबलपुरे के अनुसार जिनके पास भी लाइसेंसी हथियार हैं. मौके, त्यौहार, चुनाव आदि के पूर्व सम्बंधित क्षेत्र के थानों में जमा करवाने की अनिवार्यता है. ऐसे में आरएसएस को छूट समझ से परे है. पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरएसएस को रोजाना शाखा चलाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है. जबकि विशेष अवसरों पर लोगों को संगठित होने पर पुलिस विभाग प्रतिबंधक कार्रवाई करती है. जिलाधिकारी से मांग की गई कि भारतीय संविधान के दायरे में रह कर उक्त अवैध कृत पर प्रतिबन्ध लगाए.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.