Published On : Mon, Nov 23rd, 2020

नक्सलग्रस्त क्षेत्र में आदिवासियों के साथ दीपोत्सव का आयोजन

Advertisement

अमरस्वरूप फाउंडेशन, पुलक मंच परिवार का संयुक्त आयोजन

नागपुर : अमरस्वरूप फाउंडेशन और अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार शाखा महावीर वार्ड, नागपुर द्वारा भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के रजत दीक्षा वर्ष पर नक्सलग्रस्त क्षेत्र में आदिवासियों के साथ दीपोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया.

गोंदिया जिले कढोली ग्राम में इस परिसर में 4-5 गांव के लोग एक जगह एकत्रित हुए हैं. नई साड़ियां, नौवावारी साड़ी, कंबल, पुरुषों के कपड़े, बच्चों के कपड़े और खिलौने, चॉकलेट, बिस्किट सभी को नास्ता और मिठाई के पैकेट वितरित किये गए. यह देखकर आदिवासियों के चेहरे पर खुशियों का ठिकाना नहीं था.

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी कुमकुम तिलक किया. मंच पर केशोरी ग्राम के पुलिस निरीक्षक बाबू मुंडे, गोठनगांव कैंप पुलिस निरीक्षक पुलिस निरीक्षक गोलवाल, माऊली मित्र मंडल के सुहास खरे, सेवा संस्था के दिलीप ठाकरे, पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड, शाखा अध्यक्ष शरद मचाले, कोषाध्यक्ष अनंतकुमार शिवणकर, दिलीप सावलकर, कुलभूषण डहाले, अमरस्वरूप फाउंडेशन के विश्वस्त भुविश मेहता, राहुल मोहर्ले, सौरभ नायडू, नमिता उदेपुरकर, कल्पना सावलकर, प्रिया बंड, डॉ. रवींद्र भुसारी, प्रशांत सवाने, दिनेश इंगले, मयंक बंड आदि उपस्थित होते. आदिवासियों ने बनाये पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. आदिवासी बच्चों ने पारंपरिक नृत्य किया. सभी ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम में हवालदार इंदुरकर, देवारी, रामटेके, चौधरी, सारवे, खोटेले, कापगते पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.