Published On : Fri, Mar 15th, 2019

मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैचू, बार-बार देखते रहे रणवीर

Advertisement

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण इस समय मैडम तुसाद में अपनी प्रतिष्ठित प्रतिमा का अनावरण करने के लिए लंदन में हैं.

मैडम तुसाद में पेश की गई इस प्रतिमा को दीपिका पादुकोण ने अपने फाउंडेशन को समर्पित किया है क्योंकि उनका मानना ​​है कि जिस तरह वह अपने फाउंडेशन के लिए खड़ी रहती है, ठीक उसी तरह उनकी यह प्रतिमा भी इस फाउंडेशन के समर्थन में भागीदार होगी.

जैसे ही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिये अपने वैक्स स्टेचू का अनावरण किया, इंटरनेट पर हलचल पैदा हो गयी परिणामस्वरूप भारत में हैशटैग #StatueOfPurpose मजबूती से ट्रेंड करते हुए नज़र आया. दुनिया भर से अभिनेत्री के प्रशंसक अपनी उत्सुकता कंट्रोल नहीं कर पाए और वैश्विक स्टार पर अपने प्यार की बौछार करते हुए नज़र आ रहे है.

फैंस ने कुछ इस तरह अभिनेत्री पर बरसाया प्यार:
बॉलीवुड दिवा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करते हुए अक्सर मानसिक बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और विभिन्न मानसिक रोगों पर लगे कलंक से छुटकारा पाने के लिए प्रयास करते आई है. आगे आकर, सार्वजनिक रूप से अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री युवा और वृद्ध लोगों के लिए एक प्रेरणा साबित हुई है, जो सामाजिक दबाव के कारण बोलने से बचते हैं. अभिनेत्री ने न केवल विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर अपनी राय और विश्वास को आवाज़ दी है बल्कि हर कदम पर मानसिक स्वास्थ्य को दर्शाने के लिए ‘लाइव लाफ लव’ नामक एक फाउंडेशन भी चला रही है.

Advertisement

दीपिका पादुकोण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “एक छोटी लड़की के रूप में, मैं बहुत जिज्ञासु बच्चा थी, मेरे लिए, उद्देश्य कुछ ऐसा है जो बहुत महत्वपूर्ण है. हालांकि, बड़े हो या छोटे, मैं अपने जीवन में जो कुछ भी कर रही हूं, उसका उद्देश्य और हम जो करते हैं, वह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैडम तुसाद से मुझे फोन आने के बाद, मैंने सोचा कि इसका उद्देश्य क्या है, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, या ऐसा क्या है कि मेरे प्रशंसक मुझे याद रखेंगे, मेरा स्टेचू क्यों याद रखेंगे, ऐसा क्या है जो मैं पीछे छोड़ना चाहूँगी और मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा मेरे दिल के बहुत करीब है, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं बेहद भावुक हूं. मैंने कहा कि यह मेरे प्रशंसकों के लिए है, जब वे मेरा स्टेचू देखेंगे तो मुझे उम्मीद है कि यह उस शख्स की याद दिलाएगा जिसने मानसिक बीमारी को रोकने के लिए कुछ किया था, जिसने जागरूकता पैदा करने और मानसिक बीमारी को नष्ट करने की दिशा में काम किया था. मुझे आशा है कि यह लोगों के भीतर आशा की भावना प्रदान करेगा. मुझे उम्मीद है कि यह संदेश लोगों तक पहुंचने में कामयाब होगा.”

बॉक्स ऑफिस की रानी और बॉलीवुड की अभिनेत्री को न केवल भारत में प्यार और प्रशंसा प्राप्त हुई है बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपने आकर्षण का जादू बिखेरने में क़ामयाब रही है. दुनिया भर में अभिनेत्री के अनगिनत प्रशंसकों को जहन में रखते हुए, स्टैच्यू ऑफ़ परपज़ में दीपिका को खूबसूरत कान्स लुक में पेश किया गया है.

अभिनेत्री के खूबसूरत ऑउटफिट और लुक को देख कर हर किसी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई थी. ज़मीन को छूते केप और आकर्षक नेकलाइन ने दीपिका की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए है.

अपने असाधारण काम और बॉक्स ऑफिस नंबर के साथ, दीपिका पादुकोण भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे बहुमुखी और विश्वसनीय अभिनेत्री है. एक के बाद एक फ़िल्म में अपनी अद्भुत अभिनय कौशल और दिल को छू लेने वाले अभिनय के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली, दीपिका पादुकोण उन दुर्लभ अभिनेताओं में से एक हैं, जो सिर्फ अपनी आंखों से ही सब कुछ व्यक्त कर सकती हैं.

अनगिनत पुरस्कार अपने नाम करने वाली दीपिका पादुकोण ने इन वर्षों में कई मजबूत, शक्तिशाली, और स्वतंत्र किरदार दिए हैं और वह अब तक की सबसे अधिक सम्मानित अभिनेत्री में से एक है.

अपनी पिछली फ़िल्म पद्मावत की जबरदस्त सफलता के बाद, दीपिका पादुकोण एक महिला एकल लीड के रूप में 300 करोड़ की फिल्म देने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं है.

एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए, दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस पर निर्विवाद रूप से 100 करोड़ क्लब के साथ-साथ 200 करोड़ क्लब की कई फिल्मों की क्वीन हैं.

सबसे खूबसूरत महिला, दीपिका पादुकोण वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के पहले वेंचर के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभा रही है. अभिनेत्री का मानना ​​है कि इस कहानी को बताने की जरूरत है और इस तरह के एक मजबूत, साहसी और स्वतंत्र महिला किरदार को सामने लाने के लिए अपने प्रोडक्शन को नियंत्रित किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.