Published On : Wed, Jul 25th, 2018

रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार बोलीं दीपिका पादुकोण, मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया

Advertisement

मीडिया में खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी कहा गया कि रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। रणवीर सिंह से दीपिका का अफेयर रामलीला फिल्म के बाद से शुरू हुआ। इससे पहले दीपिका रणबीर कपूर को अपना दिल दे चुकी थीं।

खबरों की मानें तो एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुराना वक्त याद करते हुए दीपिका ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में रणबीर से अपना रिश्ता टूटने की सच्चाई बताई। दीपिका ने नाम ना लेते हुए कहा कि, ‘वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने मुझे बार-बार बताया की वो मुझे धोखा दे रहे हैं।’

फिर एक बार मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मुझे बहुत दुःख हुआ लेकिन सभी फीलिंग्स को किनारे करते हुए। मैंने उनसे अलग होने का बड़ा फैसला लिया। दीपिका ने आगे बताया, ‘मुझे पता था वो ईमानदार नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके मैंने उन्हें दूसरा मौका दिया लेकिन उनकी धोखा देने की आदत नहीं छूटी फिर मैं आगे बढ़ गई।’

Advertisement

बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.