Published On : Wed, Nov 14th, 2018

नकारात्मक वातावरण में सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा देता है दीपावली पर्व: प्रेमलता दीदी

Advertisement

कामठी: दीपावली का अध्यात्मिक रहस्य यह है कि यह पर्व अमावस के दिन मनाया जाता है। नकारात्मक वातावरण में भी हमें सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा यह दीपावली पर्व देता है। ऐसे विचार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कामठी शाखा संचालिका प्रेमलता दीदी ने व्यक्त किए।

कामठी के रनाला स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विविद्यालय शाखा कामठी के सदभावना भवन में दीपावली स्नेहमिलन और सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रुप में रिटार्यड मेजर जनरल अनिल बाम सहपत्निक उपस्थित थे। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वे पहलीबार ब्रह्मकुमारी विद्यालय में आए और इस प्रकार का कार्यक्रम देखकर उन्हें बडी खुशी मिली है।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह विश्वविद्यालय मानव कल्याण के लिए एक अहम भूमिका निभा रहा है। इस विद्यालय के माध्यम से मानव जाति को आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के पश्चात क्रीडा क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तायक्वांडो खेल में राज्य व जिला स्तरीय खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए नागपुर की कु. इशिता राकेश फेन्डर को विशेष रुप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेंटर की संचालिका प्रेमलता दीदी और उनके भाई महेंद्रभाई ठाकुर दोनों का एक ही दिन जन्मदिन होने से उपस्थित लोगों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रमुख रुप से पूर्व विधायक देवराव रडके, महेंद्र ठाकुर, रनाला ग्रापं की सरपंच सुवर्णा साबरे, वैशाली डोणेकर, नगरधन की ब्र.कु. माधुरी बहन, खापा की ब्र.कु. विजया बहन, कापसी (जिन्सी) ब्र.कु. सुनंदा बहन, खापरखेडा की संगीता बहन और तारसा की प्रेरणा बहन भी उपस्थित थी, इनका भी विशेष रुप से सत्कार किया गया। कार्यक्रम में छोटी बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मकुमारी वंदना बहन ने किया।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges