Published On : Sat, Nov 16th, 2019

दीपोत्सव 2019 5555 दीपों से जगमगायेगा शिव मंदिर परिसर

Advertisement

नागपुर :कार्तिक मास के अवसर पर बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में पीपोत्सव 2019 का आयोजन रविवार 17 नवंम्बर को शाम 7 बजे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को 5555 दीपो व रंगोलियों से सजाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ उदय बोधनकर, जी.यन. आय. के सी.एम.डी. नवनितसिंग तुली उपस्थित रहेंगे।

दीपो के प्रकाश में मंदिर परिसर जगमगा उठेगा। यह उत्सव हर वर्ष कार्तिक मास में दक्षिण भारतीय समुदाय की ओर से मनाया जाता है। कार्तिक मास में दीप दान का विशेष महत्व बताया गया है। आयोजको ने सभी से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

कार्यक्रम की सफलतार्थ वीरेंद्र झा, प्रकाशराव (गुण्डु), पी. सत्याराव, डॉ. प्रवीण डबली, शेषु रेड्डी, पी. कन्याकुमारी, रमा टीचर, पुष्पा नागोत्र, शशि यादव, पी. विजय कुमार, सीनू पटनायक, लक्षमण मूर्ती, आय. कृष्णा, अशोक पटनायक, ग्रेटि ग्रोवर, दीपांकर पाल, गणेश कोत्तूलवार, प्रेमलाल यादव, राजुभाऊ, बलराम प्रसाद, सुधाकर पटनायक, वी.पी. राव, शिविन प्रसाद सहित सभी श्रद्धालु प्रयासरत है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.