Published On : Sat, Jun 8th, 2019

दसवीं का रिजल्ट घोषित, अनुजा, केवल्य रहे शहर से टॉपर

Advertisement

KEVALYA JOHSI AND ANUJA

नागपुर: स्टेट बोर्ड का 10वी का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस बार शहर से सोमलवार स्कुल की अनुजा सहस्त्रबुद्धे 98.4 % हासिल किए है. तो वही इसी स्कुल से केवल्य जोशी 98.2 % मार्क्स लेकर सेकंड टॉपर रहे है. इस बार कोंकण और कोल्हापुर के विद्यार्थी आगे रहे. 9 जिलों से पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर, कोंकण के कुल मिलाकर 16,39,862 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिसमें से 16,18,602 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे. पास होनेवाले विद्यार्थियों की संख्या इनमे 12,47,903 रही. कुल मिलाकर 77.10 % रिजल्ट घोषित हुआ है. इसमें कोंकण का 88.38%, कोल्हापुर का 86.58%, पुणे का 82.48 % है. नागपुर विभाग का रिजल्ट इस बार 67.27% लगा है. तो वही नागपुर विभाग का रिजल्ट पिछले वर्ष 86.29 % था.

ARSHIYA CHUTKE (HANDICAPPED)

रामदासपेठ के सोमलवार स्कुल में पढ़नेवाली अनुजा सहस्त्रबुद्धे ने 98.4 % हासिल किए है. अनुजा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना पढ़ाई करती थी. पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं बाँधा था. उसे आगे चलकर इंजीनियरिंग करनी है. अनुजा के पिता सुनील सहस्त्रबुद्धे फैसिलिटी डायरेक्टर है और माँ दीपाली गृहिणी है. उसने बताया की उसने एसएपीएस में ट्यूशन ली थी.

सोमलवार स्कुल के ही केवल्य जोशी ने 98.2 % मार्क्स प्राप्त किए है. उसने बताया कि पढ़ाई रोजाना 4 से 5 घंटे तक करते थे. आगे बताया की आगे चलकर उसे इंजीनियरिंग में करियर बनाना है. उसके पिता किशोर जोशी प्राइवेट जॉब करते है तो वही उसकी माँ कविता गृहिणी है. उसने बताया की उसे इतने परसेंट मिलने की होप नहीं थी. उसने दूसरे विद्यार्थियों के लिए सन्देश दिया है कि बिना टेंशन के पढ़ाई करे.

दिव्यांग में स्कुल से टॉपर रही अर्शिया चुटके ने 93 % हासिल किए है. उसे एक कान से मशीन के सहारे सुनाई देता है तो वही उसके दूसरे कान में भी समस्या है. उसने 93 % हासिल किए है. उसने खेलखुद के साथ नार्मल तरीके से पढ़ाई की है. उसे आगे चलकर इंजीनियरिंग करनी है. उसके पिता पंकज चुटके सिविल इंजीनियर है तो वही उसकी माता रश्मि शिक्षिका है. उसने नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम भी पास की है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.