सांसद प्रताप जाधव ने मुख्यमंत्री को बताई व्यथा
बुलढाणा। बारिश की अनियमितता और ऐन कटाई के वक्त बारिश के गिरने से फसलें चौपट हो गई और उससे किसानों का दिवाला निकल गया. अब आणेवारी 50 पैसे से कम आने से आत्महत्याग्रस्त बुलढाणा जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर क्षतिपूर्ति कर मदद करने का आग्रह सांसद प्रतापराव जाधव ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से प्रत्यक्ष भेंट कर निवेदन सौंपा.
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई में सह्याद्री अतिथिगृह में गुरुवार को हुई बैठक में सांसद प्रतापराव जाधव ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की फसलों की सम्पूर्ण आंकड़ेवारी जानकारीयुक्त निवेदन सौंपा. इसमें उन्होंने बताया कि इस वर्ष बारिश समाधानकारक नहीं हुई फिर बारिश हुई तो मौसम बीत जाने के बाद. उन्होंने बताया कि बुलढाणा जिले में मुख्यत: सोयाबीन, कापूस, मक्का, ज्वारी की फसलें ली जाती हैं इसलिए यहां बागवानी खेती कम की जाती है. सोयाबीन की फसल बारिश के कारण कम हुई. वहीं नकद फसल कपास की भी हालत खराब हो गई है. बिजली के अभाव में सिंचाई नहीं हो पायी. अब जो फसल हुई उसका उचित भाव नहीं मिल रहा है. इसलिए किसान चौतरफा समस्याओं से घिर गया है. बैंकों के कर्ज को किसान आखिर कैसे चुकाये, इस परेशानी में किसान चिंतित हैं. इसलिए तत्काल बुलढाणा जिले को सुखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मदद दी जाए.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




