Published On : Tue, Sep 23rd, 2014

तुमसर : व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु, हत्या की संभावना

Advertisement
Dead body
तुमसर (भंडारा)।  दत्तात्रय नगर में एक घर में शव मिला. इससे परिसर में खलबली मची है. प्रमोद भोंगाडे (38) ऐसा मृतक का नाम है. यह घटना सोमवार को सुबह 8 बजे के करीब उजागर हुई.
जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद भोंगाडे के घर का किरायदार रोज की तरह सुबह पानी भरने के लिए निकला. लेकिन मशीन क्यों बंद है देखने के लिए वह प्रमोद के घर गया. घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर किरायदारों ने मिलकर दरवाजा खोला. प्रमोद मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ था. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने जाँच करने पर मोबाईल और पैसे चोरी होने का पता चला है. मृतक की हत्या गला दबाकर की गई है ऐसा पुलिस ने बताया. चोरी करने के बाद प्रमोद को क्यों मारा गया ऐसा प्रश्न निर्माण हो रहा है.
प्रमोद लाखांदुर के आरोग्य विभाग में कार्यरत था. वह शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ तीन महीनों से अपने मायके (वलनी, ता.पवनी) में रह रही है. मृतक को एक लड़का और लड़की है. अगर यह हत्या है तो आपसी रंजिश में की गई है ऐसा संदेह उसके परिजन जता रहे है. परिजनों की शिकायत के आधार पर तुमसर पुलिस ने भादंवि 302,449 के अनुसार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जाँच उपविभागीय पुलिस अधिकारी भोईटे के मार्गदर्शन में एपीआय तिवारी कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.