Published On : Wed, Apr 28th, 2021

कोरोना का कहर: टेस्ट, बेड और श्मशान के बाद सूरत में डेथ सर्टिफिकेट के लिए लाइन

Advertisement

गुजरात में कोरोना का कहर जारी है. पूरे राज्य के साथ ही सूरत में भी रोज संक्रमण के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए लंबी लाइन लगी है, तो वहीं अस्पताल में बेड भी फुल हैं. श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, तो वहीं अब लोगों को अपने स्वजनों के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भी सिविक सेंटरों पर लंबी लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है.

सूरत महानगर पालिका के अठवें जोन स्थित सिविक सेंटर पर मंगलवार को लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली. ये लाइन उन लोगों की थी, जिनके अपने कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं. ये लोग यहां अपने स्वजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनावाने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आए.

ना सिर्फ सूरत के एक इलाके में सिविक सेंटर पर इस तरह की लाइन देखने को मिली बल्कि सूरत के रांदेरजोन, अठवां जोन, कतारगाम जोन जैसे कई इलाके में इस तरह की लाइन देखने को मिल रही है. बता दें कि मृत्यु प्रमाण पत्र के बिना कई तरह के काम रुक जाते हैं, जिसके लिए ये प्रमाण पत्र पाना बेहद जरूरी हो जाता है.

गुजरात में कोरोना के मामले
गुजरात में सोमवार को कोरोना के 14340 नए मामले दर्ज किए गए थे. साथ ही 7727 लोग ठीक भी हुए थे. सूबे में 24 घंटे में कोरोना के चलते 158 लोगों की मौत हुई थी. राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 121461 हो गई. भावनगर में 361,राजकोट में 546, सूरत में 1472, अहमदाबाद में 5619, जामनगर में 383 नए मामले सामने आए थे.Live TV

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.