Published On : Mon, Mar 16th, 2015

परतवाडा : करंट लगने से युवती की मौत

Advertisement


रजत कार्टन मील की घटना

Sima panse
परतवाडा (अमरावती)। यहां कोठारा स्थित रजत कार्टन मील में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार की दोपहर 1 बजे हुई. मृतक सीमा गणेश पानसे (18, बैजुपाल, भैसदही, मप्र) है. तीन दिन पहले ही सीमा माता-पिता के साथ रजत कार्टन मील में काम करने आयी थी. सोमवार की दोपहर वह टीन के शेड वाले बाथरुम में स्नान करने गई थी, तभी खुले बिजली तारों के स्पर्श से उसे करंट लग गया. परिजनों ने तत्काल उसे अचलपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती किया. यहां डाक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.