Published On : Thu, Apr 29th, 2021

कुँए में मिला वृद्ध महिला का शव

Advertisement

नागपुर. नंदनवन के मिरे लेआउट में एक वृद्धा का शव उनके घर के निकट स्थित एक कुँए से मिला. छाया नत्थू जामगडे (72) मृतक का नाम है. छाया ने कुँए में कूद कर आत्महत्या की या यह कोई हादसा है, इस बात पर प्रकाश नहीं पड़ सका है. मंगलवार शाम को उनके न मिलने पर परिजनों ने उनकी खोज प्रारंभ की.

इस दौरान घर के निकट स्थित कुँए में छाया का शव मिला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से शव को बाहर ​निकाला गया. पुलिस ने इस घटना में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.