दो दिन से था लापता
अमरावती। दो दिन से लापता सरस्वती नगर के मणीपुरी ले आउट निवासी पंकज महादेव पखाले (31) की लाश गुरुवार को सार्वजनिक कुएं में मिली. 17 फरवरी को पंकज अचानक कहीं चला गया था, जिसकी परिजनों ने तलाश की, कहीं पता ना लगने से आखिरकार गाडग़े नगर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दी. गुरुवार की दोपहर 3 बजे मणीपुरी ले आउट के सार्वजनिक कुए में एक लाश दिखाई दी. सूचना पर गाडग़े नगर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने दमकल कर्मियों के माध्यम से लाश को बाहर निकाला. मृतक की पहचान पंकज के रुप में हुई. उसने आत्महत्या की या फिर वह कुए में गिर गया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है.

File pic
स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...
छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...
हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...
40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...
2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews #UddhavThackeray #ShivSena #Political
बिना दस्तावेज मध्य प्रदेश की बस जब्त #MaharashtraNews #STBus #RTO #BusChecking #MPBus...



