Published On : Wed, Dec 31st, 2014

अमरावती : पोहरा के जंगल में मिली लाश

Advertisement


एसआरपी कैम्प के पास वारदात

अमरावती। चांदुर रेलवे रोड एसआरपी कैम्प के पास पोहरा जंगल में मंगलवार की दोपहर एक युवक की लाश

मिली. इस युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई है. इस पर रहस्य बना हुआ है. मृतक आकाश मंजीत लाडवीकर (25, सुरली, चांदुर बाजार) है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की दोपहर 12 बजे एक चरवाह पोहरा के जंगल में बकरियों चरवाह रहा था. जिसे झाडिय़ों में एक युवक की लाश दिखाई दी. सूचना पर फ्रेजरपुरा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने परिसर की छानबीन की लाश के करीब ही एक जहर की बोतल भी मिली. उसके जेब से मतदान कार्ड व ड्राइवींग लाइसेंस मिला.

इस कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त आकाश लाडवीकर (25) के रुप में हुई. वह मुलताह चांदुर बाजार के सुरली ग्राम निवासी है. आकाश जीप ड्राइवर का काम करता था. वह रोजाना चांदुर रेलवे में शिक्षकों को कार से लाने ले जाने का काम करता. उसने जहर पीकर आत्महत्या की या, फिर किसी ने जहर पीलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस पर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण स्पष्ट होगे. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया.

Deadbody

File pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.