Published On : Sat, Mar 10th, 2018

डांस बार पर छापा, पायल बार एंड रेस्टॉरेंट में चल रहा था बिना लाइसेंस के काम

Advertisement

Dance bar Raid
नागपुर: परिमंडल क्रमांक 5 के डीसीपी सुहास बावचे तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने कल देर रात डेढ़ बजे कलमना पुलिस की मिलीभगत से एचबी टाउन के समीप स्थित पायल बार एंड रेस्टॉरेंट में चल रहे अवैध डांस बार पर छापा मारा. छापे के समय 4 लड़किया 15 से अधिक ग्राहकों के सामने लाइव डांस कर उन्हें रिझा रही थी. पुलिस का छापा पड़ते ही ग्राहकों, लड़कियों तथा होटल प्रबंधन में खलबली मच गयी लेकिन पुलिस की तगड़ी फील्डिंग के चलते कोई भी बचकर बाहर निकल नहीं पाया. लड़कियों को छोड़कर 15 ग्राहकों, होटल के मैनेजर, मालिक के खिलाफ कलमना थाने में मामला दर्ज किया गया है. पायल बार एंड रेस्टॉरेंट का मालिक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया गया है. इस मामले को दबाने के लिए देर रात पुलिस पर दबाव बनाए जाने की जानकारी भी सूत्रों से मिली है.

जानकारी के अनुसार कमलेश नागपाल नामक व्यक्ति का कलमना थाना क्षेत्र में एचबी टाउन रेलवे क्रासिंग के पास पायल बार एंड रेस्टॉरेंट है. कमलेश नागपाल प्रदेश भाजपा व्यापारी आघाडी में कार्यकारिणी के सदस्य बताए जाते है. पायल बार एंड रेस्टॉरेंट में एक विशेष हॉल में अवैध रूप से विगत कई दिनों से ऑर्केस्ट्रा बार के नाम पर डांस बार चलाया जा रहा था. होटल मालिक के पास ऑर्केस्ट्रा बार का भी लाइसेंस नहीं था. लेकिन पुलिस की मिलीभगत से यह सब खेल आराम से चल रहा था. इसकी गुप्त जानकारी मिलने पर झोन -5 के डीसीपी सुहास बावचे ने अपनी टीम तथा क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से कल शुक्रवार रात डेढ़ बजे पायल बार में छापा मारा. छापे के समय अवैध रूप से डांस बार चल रहा था और 4 लड़किया मौजूद थी और एक लड़की डांस कर रही थी. लगभग 15 ग्राहक यहाँ शराब पीते हुए डांस का आनंद लेते हुए लड़की पर नोट बरसा रहे थे. पुलिस की रेड पड़ते ही बार में खलबली मची और अफरातफरी के बीच पुलिस ने 15 ग्राहकों को दबोच लिया . चार लड़कियों से भी पूछताछ की और उन्हें छोड़ दिया गया.

कलमना पुलिस स्टेशन गैरकानूनी रूप से डांस बार चलने के बावजूद कलमना पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने से कलमना के थानेदार निशाने पर आ गए है. पुलिस आयुक्त ने कहा था कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध डांस बार मिलने पर थानेदार को बक्शा नहीं जाएगा. जिसके बाद अब तिजारे पर क्या कार्रवाई होती है यह देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.