Published On : Fri, Mar 30th, 2018

वेलकम बार एंड रेस्टॉरेंट में मिला अवैध डांस बार

Advertisement

Dance bar

File Pic


नागपुर: परिमंडल क्रमांक 5 के डीसीपी सुहास बावचे ने पायल बार एन्ड रेस्टॉरेंट के बाद एक और डांस बार का पर्दाफाश किया है. डीसीपी बावचे व उनकी टीम ने कामठी रोड स्थित ‘वेलकम बार एंड रेस्टॉरेंट’ में कल देर रात दबिश देकर 4 लड़कियों को ग्राहकों के सामने डांस करते तथा उन लड़कियों पर पैसे उड़ाते हुए 12 ग्राहकों को रंगेहाथ पकड़ा.

पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी देखे. जिसमें लड़कियां डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. उल्लेखनीय है की पिछले कुछ दिनों में 3 डांस बार पकड़े गए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड है. सबसे पहले नागपाल के पायल बार एन्ड रेस्टॉरेंट में डांस बार मिला. उसके बाद कांग्रेस नेता प्रशांत धवड की पत्नी प्रणोति धवड के संग्राम बार एंड रेस्टॉरेंट में डांस बार पकड़ा गया और अब वेलकम निशाने पर आया है. इसके चलते शहर के विभिन्न होटलों में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में बारबालाओं को नचाने के आदि लोगों में भारी खलबली मच गई है.

मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी सुहास बावचे को गुप्त जानकारी मिली थी कि वेलकम बार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर डांस कराया जा रहा है. पुलिस ने जाल बिछाकर कल रात 12 बजे के करीब वेलकम बार में छापा मारा तो वहां 12 ग्राहक और 4 लड़किया मिली . कुछ लड़कियां डांस कर रही थीं और ग्राहक उन पर नोट बरसा रहे थे. पुलिस ने चारों लड़कियों का नाम पता पूछने के बाद उन्हें जांच में सहयोग के लिए थाने आने के निर्देश देकर छोड़ दिया जबकि 12 ग्राहकों के अलावा होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया. उल्लेखनीय है कि जिस दिन पायल बार एंड रेस्टॉरेंट में छापा मारा गया उसी रात डीसीपी बावचे और उनकी टीम ने वेलकम बार की भी जांच की थी. लेकिन उस समय वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.