Published On : Mon, Feb 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

DCGI ने 12 से 18 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीन Corbevax को दी फाइनल मंजूरी

Advertisement

कोरोना (Corona) के खिलाफ जारी जंग के बीच गुड न्यूज आई है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई लिमिटेड (Biological E Limited) की कोरोना वैक्सीन Corbevax को फाइनल मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन की दोनों खुराक 28 दिनों के अंदर लेनी होगी. इस टीके की स्टोरेज 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है.

वहीं, कोविड की चाल भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है. थोड़ी सी लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है. WHO का कहना है कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई. पूरे विश्व में करीब 70 हजार लोग हर हफ्ते कोरोना संक्रमण की वजह से काल के गाल में समा रहे हैं. ऐसे में रिस्क लेना भारी पड़ सकता है.

WHO का कहना है कि हमें यह मानकर चलना ही होगा कि इस नए वैरिएंट को ट्रेस करना बेहद मुश्किल है. क्योंकि इसका प्रसार बहुत ज्यादा है. ऐसे में जरूरी है कि सावधानी बरती जाए. क्योंकि पूरे विश्व में अभी भी करीब 70 हजार लोग कोरोना संक्रमण की वजह से हर हफ्ते मर रहे हैं.

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में दुनियाभर में कोविड के नए केसों में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 7 से 13 फरवरी के बीच पूरे विश्व में 16 मिलियन से ज्यादा मामले और 75 हजार लोगों की मौत हो गई.Live TV

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.