Published On : Mon, May 22nd, 2017

नागपुर के डिफेंस परिसर में दिन दहाड़े 16 लाख रूपए लूटे

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर में दिन दहाड़े वाडी पुलिस थाना अंतर्गत डिफेंस परिसर में एसबीआई बैंक के सामने 3 नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर से 16 लाख रुपये लूट लिए।

सूत्रों के नुसार बाजारगाव स्थित भारत पेट्रोल पम्प पर जयमाल इंद्राज यादव , ६५ साल वेक्ति सुपरवाइजर का काम करता है। हमेशा वह डिफेंस परिसर में पेट्रोल पंप के पैसे एसबीआई बैंक में जमा करनेडिफेंस शाखा जाता है।

हमेशा की तरह आज भी वह कार में सवार होकर पैसे भरने बैंक जा रहा था। बैंक के पास उतरते ही काले कलर की पल्सर बाइक पर तीन लोग सवार होकर आये। उन्होंने जयमाल यादव पर रॉड से हमला करके उसे घायल कर दिया और उसके पास रखा भारत पेट्रोलियम लिखा बैग लेकर फरार हो गए । बैग में 16 लाख रुपये होने की जानकारी सामने आ रही है।

जयमाल यादव को निजी हस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए है। जयमाल यादव एयर फ़ोर्स का रिटायर्ड कर्मचारी बताया जा रहा है। घटना स्थल पर वाडी पुलिस के अलावा क्राईम ब्रांच का दस्ता और आला अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस बारीकी से हर पहलु पर जांच पर जुटी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.