Published On : Thu, Sep 28th, 2017

Bigg Boss 11 में शामिल होंगे दाऊद इब्राहिम के ‘दामाद’, पहले बना चुके ससुर पर फिल्म

Advertisement

Zubir Khan
नई दिल्ली: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का 11वां सीजन 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. पिछले सीजन की तरह इस बार में शो में कुछ आम लोगों की एंट्री होगी. ‘बिग बॉस 11’ में एंट्री करने वाले चार कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है. शो के नए प्रोमो में चार लोगों को शामिल किया गया है, ये चार नाम सपना चौधरी, शिवानी दुर्गा, ज्योति कुमार और जुबैर खान है. इन चारों में सबसे दिलचस्प नाम जुबैर खान का है, जिनका कनेक्शन सीधे अंडरवर्ल्ड से है.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के दामाद जुबैर खान बिग बॉस के घर के अंदर एंट्री लेने जा रहे हैं. जाहिर तौर पर इस सीजन हमें दाऊद इब्राहिम और हसीना पारकर से जुड़ी दिलचस्प बातें टीवी के जरिए जानने को मिलेगी.

Advertisement

प्रोमो में जुबैर खान खुद अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि अंडरवर्ल्ड में उनकी शादी जरूर हुई है लेकिन उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है. बता दें, जुबैर फिल्ममेकर के तौर पर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं.

भले ही जुबैर कह रहे हों कि उनका अंडरवर्ल्ड से काई कनेक्शन नहीं है. बावजूद वे अपने ससुर दाऊद पर फिल्म ‘बिइंग दाऊद’ बना चुके हैं.

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब बिग बॉस में किसी अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने वाले कंटेस्टेंट को जगह मिली हो, इससे पहले डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड मोनि‍का बेदी भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.