Published On : Sat, Jun 6th, 2020

दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से मौत की अटकलें, पुष्टि नहीं

Advertisement

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से मौत की अटकलें हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि शुक्रवार को इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दाऊद और उसकी पत्नी को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गार्ड्स को भी क्वारंटीन किया गया है।

अनीस ने कहा- दाऊद स्वस्थ
हालांकि, दाऊद इब्राहिम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट्स को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया है। अनीस ने दावा किया कि भाई समेत परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं और कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। बता दें कि अनीस इब्राहिम ही दाऊद के डी-कंपनी को चलाता है।

अनीस ही चलाता है दाऊद का बिजनेस
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने एक अज्ञात जगह से फोन पर बताया कि दाऊद के परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। उनके परिवार में किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है। अनीस यूएई के लग्जरी होटल और पाकिस्तान में बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के अलावा ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी चला रहा है।

मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड
बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड था। इस आतंकी घटना में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें 350 लोगों की मौत हुई थी और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 2003 में भारत सरकार ने अमेरिका से मिलकर दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट(वैश्विक आतंकवादी) घोषित करा दिया था।

Advertisement

पाकिस्तानी सेना ने दी शरण
भारतीय खुफिया एजेंसियों के डर से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। जहां कराची में पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई उसकी सुरक्षा में तैनात है। भारत के कई बार सबूत पेश किए जाने के बाद भी पाकिस्तान ने हमेशा उसके अपने यहां होने से इनकार किया है।

पाकिस्तान में कोरोना से हालात बेकाबू
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। संक्रमितों के मामले में पाकिस्तान ने शुक्रवार को चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 89249 से ऊपर पहुंच गई है, जबकि 1838 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सिंध प्रांत से सामने आए हैं जहां मरीजों की संख्या 33536 हो गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.