दर्यापुर (अमरावती)। कूलर में पानी डालते समय अचानक करंट लगने से प्रबोधन विद्यालय के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार को सुबह तड़के 5.30 बजे हुई. घटना सत्यभामा नगर में हुई. मृतक गजानन मोहोड (42) है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से साईंनगर क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है. रविवार की सुबह अचानक नल आया. गजानन मोहोड रोज मॉर्निंग वॉक को जाते थे. रोज की तरह रविवार की सुबह तड़के उठकर घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने नल का पाइप कूलर में पानी भरने के लिए डाला. कूलर में तकनीकी खराबी रहने से बिजली का जबर्दस्त करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, भाई का परिवार है. एएसआई अनिल आठवले मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.

Representational Pic
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



