
Representational Pic
नागपुर: ‘बाघ बचाओ, जंगल बचाओ’ का संदेश लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की दर्शन झाड़े की हसरत 26 जनवरी को पूरी होने वाली है। नागपुर के लोहमार्ग पुलिस के जवान, 26 वर्षीय दर्शन झाड़े गत 12 जनवरी से चंद्रपुर से नई दिल्ली की साइकिल यात्रा पर हैं। 1300 किलो मीटर की उनकी यह साइकिल यात्रा अपने अंतिम मुकाम पर है। चंद्रपुर से शुरु हुई उनकी साइकिल यात्रा नागपुर, भोपाल होते हुए दिल्ली तक जारी रहेगी।
दर्शन मूल तौर से चंद्रपुर के निवासी हैं। यही मुख्य वजह भी है कि उनका बचपन जंगल और वन्यजीवों के बीच गुजरा। बाद में संजीवनी पर्यावरण संस्था के साथ जुड़ कर पर्यावरण संरक्षण कार्यों में योगदान देने लगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने के मकसद से दर्शन ने यह साइकिल यात्रा करने का निश्चय किया। इसके लिए उन्होंने कार्यालय से अनुमति मांगी। लेकिन अनुमति नहीं मिली तो अवकाश ले लिया और निकल पड़े।
दर्शन 26 जनवरी को दिल्ली पहुंच जाएंगे। 12 जनवरी को उन्हें वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने हरी झंडी दिखाकर चंद्रपुर से रवाना किया। शनिवार 14 जनवरी को वे नागपुर पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वे हर दिन 100 किलो मीटर साइकिल चलाएंगे। यात्रा के दरम्यान वे ‘जंगल बचाओ और बाघ बचाओ’ का संदेश राह में मिलनेवाले नागरिकों को देंगे। जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात 26 जनवरी को ही होगी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime...
मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news
भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news








