अामिर खान स्टारर फिल्म दंगल में फोगट बहनों का किरदार निभाकर मशहूर हुईं फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा इस समय यूरोप की यात्रा पर हैं. इस दौरान दोनों ने वहां की सड़कों पर जमकर मस्ती की. फातिमा और सना ने दिल खोलकर डांस किया. वायरल हुए वीडियो में फातिमा सान्या को प्रपोज कर रही हैं.
फातिमा ने वीडियो के साथ लिखा है, “यूरोप में बिंदास चल रहा है. चीजों पर भरोसा नहीं होता.” फातिमा ने कुछ फोटो भी शेयर किए, इनके साथ उन्होंने लिखा, “तुम सही हो सान्या. ब्रेक लेना कोई हमसे सीखे. इनके बारे में आप क्या सोचते हैं.” फातिमा और सना के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है.
बता दें कि पिछले दिनों दंगल गर्ल्स आमिर को ईद की मुबारकबाद देने पहुंची थीं. फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी, दंगल गर्ल यानी फातिमा सना शेख व सान्या मल्होत्रा भी पहुंची थीं.
सान्या जल्द विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा में बिंदास रोल में नजर आएंगी. वहीं फातिमा आमिर के साथ ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में दिखेंगी.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





