Published On : Sat, Feb 17th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

नहीं रहीं ‘दंगल’ की छोटी बबीता, एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन

Advertisement

मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आई है। आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुहानी सिर्फ 19 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक सुहानी काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। इलाज के लिए वह लंबे वक्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। सुहानी की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका लगा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ वक्त पहले सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके लिए वो दवाइयां ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ। उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके मौत का कारण बताया जा रहा है। सुहानी के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से सदमे में हैं। सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में रहती थीं। वहीं उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाएगा।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सुहानी भटनागर को दंगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। वह बॉलीवुड की जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली थी। उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया लेकिन सुहानी पहले अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थीं।

सुहानी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। उन्होंने साल 2021 में आखिरी बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की थी। इंस्टाग्राम पर सुहानी के 21.6k फॉलोअर्स हैं। बहुत ही छोटी सी उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन उन्हें उनकी जबरदस्त अदाकारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.