Published On : Tue, Aug 6th, 2019

राशिफल 06 अगस्त: तुला राशि पर चंद्रमा मेहरबान, आपके सितारे क्या कहते हैं

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार कन्या राशि से तुला राशि में होगा। दोपहर के बाद का समय तुला राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के दूसरे भाग में करें। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, बात करते हैं सबसे पहले मेष राशि की।

जमीन और मकान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज वाहन सुख के लिए भी अच्छा संयोग बना हुआ है। मां या घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्य सोच-विचार कर करेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में होगा। मन दुविधा में रहेगा। विचारों में तेजी से बदलाव आएंगे। स्वस्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाग्य 69 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन: वाणी की मधुरता और चतुराई से आपका काम बन सकता है। समझदारी से काम नहीं लेंगे तो हाथ में आया हुआ अवसर आप खो सकते हैं। आर्थिक विषयों को लेकर उलझन में रहेंगे। भाग्य 52 प्रतिशत साथ देगा।

Advertisement

कर्क: दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी है। कारोबार में धन लाभ होगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह: आज मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। दुविधा के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आर्थिक फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। यात्रा हो सके तो आज टाल दें। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकता है। भाग्य 51 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:सितारों की स्थिति आज आपके अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। अधिकारियों की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा। भाग्य 95 प्रतिशत साथ देगा।

तुला: जो लोग नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उन्हें सितारों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। दोपहर बाद चंद्रमा आपकी राशि में रहेंग जिससे धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। भाग्य 99 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक: आज आप बौद्धिक तथा लेखन कार्यों में सक्रिय रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। कार्यक्षेत्र में दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचें। भाग्य 63 प्रतिशत साथ देगा।

मकर: आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी मना सकते हैं। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। भाग्य 73 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ: व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं का प्रभाव कम होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 59 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। विचारो में शीघ्र परिवर्तन होंगे। लेखन एवं सृजनात्मक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges