Published On : Thu, Oct 31st, 2019

राशिफल 31 अक्‍टूबर: वृश्चिक से जाते हुए चंद्रमा इनका दिन बना रहा है शुभ

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार वृश्चिक के बाद धनु राशि में होगा। इसके प्रभाव से कई राशियों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं। आपका दिन कैसा बीतेगा, देखें सबसे पहले मेष राशि… आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। दांपत्‍य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आपका प्रयास आज रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा, नए अवसर जीवन में परिवर्तन आएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। धनलाभ मिलेगा। पुराने समय से रुके पड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे। परिवार में एकजुटता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: धन लाभ होगा। मनोकामना पूर्ति होगी और दिन शुभ रहेगा और यात्रा मंगलमय होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज आपके किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है और बचपन की यादें फिर से ताजा होंगी। व्‍यापारियों को निवेश में लाभ होगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।

कर्क: भागीदारी में लाभ न के बराबर है। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे और शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। मित्रों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में बाधाएं आ सकती हैं। आज भूमि और भवन क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी फैसला न लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

सिंह: अशुभ समाचार मिलने से तनाव, अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं, सोचसमझकर फैसला लें। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

कन्या: यात्रा से लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता, आशानुकूल लाभ, अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। व्‍यापारियों को निवेश में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए भी आज का दिन शुभ है। दोस्‍तों से मदद मिलेगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

तुला: रुका धन मिलेगा, प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। धन लाभ होगा, यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा। वकीलों और डॉक्‍टरों के लिए आज का दिन शुभ है। आपके किसी सरकारी काम में आ रही बाधाएं आज समाप्‍त होंगी। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। परिवार का कोई शख्‍स आगे बढ़कर आपकी मदद करेगा। दोस्‍तों से भी मदद मिलेगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

धनु: कार्यों में बाधा की आशंका है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें, इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। दुर्घटना से बचाव अपेक्षित है। वाहन धीरे चलाएं। खानपान का विशेष ध्‍यान रखें। किसी से मेलजोल बढ़ाने से पहले एक बार सोच लें। कोई शख्‍स आपको धोखा सकता है। सचेत रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मकर: यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा, पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी, अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है। ऑफिस में बॉस से भी आपको प्रशंसा मिल सकती है। मित्रों के साथ दिन भी खुशमय बीतेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। शाम के वक्‍त कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। सेहत को लेकर लापरवाही भी आपको भारी पड़ सकती है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप खानपान का विशेष ध्‍यान रखते हुए सावधानी बरतें। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मीन: भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। सफलता आपका इंतजार कर रही है। दांपत्‍य जीवन में आज मधुरता आएगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.