Published On : Wed, Oct 30th, 2019

राशिफल 30 अक्टूबर: वृश्चिक में ग्रहों की पंचायत, दिन कैसा गुजरेगा आपका

Advertisement

मेष: धैर्य और समझदारी से दिन गुजारें। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, थकान महसूस करेंगे। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:हंसी-मजाक और मनोविनोद में रुचि रहेगी। आज दैनिक कार्यों से हटकर कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क: सितारों की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आनंदित रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

सिंह: इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें विवाद की आशंका है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें, जोखिम लेने से बचें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: बड़े बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी सहायक रहेंगे। प्रयास कीजिए आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:थकान और आलस महसूस करेंगे लेकिन चढ़ते सूरज के साथ आप भी सक्रिय होंगे। दिन कुल मिलाकर आपका शुभ होगा। धन लाभ का योग है। परिश्रम करेंगे और बदले में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवहार में उग्रता और अहं का भाव आ सकता है, संयम रखें। जो भी काम करना है बेहिचक कीजिए आज सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: आज आपका मन चंचल रहेगा, महत्वपूर्ण विषयों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। व्यय का योग है, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि पढने-लिखने में रहेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। उर्जा और उत्साह बना रहेगा। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है, जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें, पुराने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: दिन मिलाजुला रहेगा। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। भाग्य और परिश्रम मिलकर सफल बनाएंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.