Published On : Tue, Oct 29th, 2019

राशिफल 29 अक्टूबरः चंद्रमा आपका दिन कितना मंगलकारी बना रहे हैं, देखिए

Advertisement

मेष: चंद्रमा का संचार आज देर रात तक शुक्र की राशि तुला में होगा। इस राशि से जाते हुए चंद्रमा अक्टूबर के अंतिम मंगलवार को कई राशियों के लिए मंगलकारी बना रहा है। आज आपका दिन कैसा रहने वाला है देखिए…

मेष राशि वाले आज काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ: सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा

मिथुन: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। लेखक और कलाकार को अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: मन अशांत रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग का अभाव हो सकता है। मन को सबल रखें। हो सके तो आज कम बोलें और ज्यादा सुनें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है। सुस्ती रहेगी खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.