Published On : Fri, Sep 27th, 2019

राशिफल 27 सितंबर: आज शुभ संयोग से सजे शुक्रवार में इन राशियों को लाभ

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि पर हो रहा है। अन्‍य ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों और शुभ योग के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन, देखें सबसे पहले मेष राशि…

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलेंगे तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। घर के सदस्‍यों के आपसी सामंजस्‍य और सलाह-मशविरा से कोई काम करेंगे तो आपको लाभ होगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। किसी भी काम को करने से पहले सोचसमझकर फैसला करें। धन के मामले में अभी कोई अहम निर्णय लेने का वक्‍त नहीं है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आपके लिए सफलता का दिन है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। भाग्‍य आज 75 साथ देगा।

Advertisement

कर्क: धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह: उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्‍त होगा और उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है। दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

कन्या: अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। गुस्‍से के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। दोस्‍तों के सहयोग से आपके काफी काम आसान हो जाएंगे। भाग्‍य 59 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आपके लिए विशेष लाभ का दिन है। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, उन्नतिदायक दिन है। शाम के वक्‍त परिवार के साथ कहीं घूमने का प्‍लान बन सकता है। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों के साथ मौज मस्‍ती में समय काटेंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

धनु: भाग्य आज आपका साथ देगा, अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्‍त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन है। समाज में आपको सम्‍मानित किए जाने के योग हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा अवॉइड करें। आज किसी से विवाद की भी नौबत का सकती है। बेहतर होगा कि आप खुद को बहस और विवाद में पड़ने से रोक लें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता का योग है। परिवार के लोगों का भी पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। धन के मामले में रुके हुए काम अभी पूरे हो सकते हैं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है। पुराना रुका हुआ काम आज बनता दिख सकता है। किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges