Published On : Fri, Oct 25th, 2019

राशिफल 25 अक्‍टूबर: देखिए धनतेरस पर मां लक्ष्‍मी किन राशियों पर मेहरबान

Advertisement

चंद्रमा का संचार आज सिंह के बाद कन्‍या राशि में होने जा रहा है। इसके साथ ही आज धनतेरस का शुभ अवसर भी है। अपना राशिफल देखकर जानिए किन राशियों पर पर आज होगी महालक्ष्‍मी की कृपा…

आज आपके लिए उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। या फिर रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। आपको धन निवेश के मामले में भी सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। धन के मामले में आज कोई भी फैसला आज सोचसमझकर लें। कहीं निवेश करना हो तो आज टाल भी सकते हैं। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। रुपये-पैसों के मामले में भी कोई फैसला सोचकर ही लें। परिवार में किसी सदस्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हैं। यात्रा को भी आज टाल दें। दुर्घटनाओं से बचकर रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। दांपत्‍य जीवन में भी मधुरता आएगी। आज आपका राशि में धन प्राप्ति के भी विशेष योग हैं। राज्‍य-मान-प्रतिष्‍ठा मिलेगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्‍लान भी बन सकता है। आज राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को भी सफलता मिलेगी। आज नौकरी में कुछ बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

कन्या: आज धन का आवागमन लगा रहेगा। जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। लेकिन दूसरी ओर से जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलता रहेगा। संतान पक्ष को लेकर परेशान रह सकते हैं। रात्रि में प्रियजनों के साथ भेंट हो सकती है। भाग्‍य आज 67 फीसदी साथ देगा।

तुला: खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। खर्च कहां अधिक हो रहा है इस पर ध्‍यान लगाएं। सेहत के मामले में भी आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। खानपान में लापरवाही से बचें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता आज निश्चित रूप से आपके द्वार पर दस्‍तक देगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ समय आनंद में बीतेगा। आज सामाजिक कार्यों में हिस्‍सा लेने के लिए भी वक्‍त निकालेंगे। अगर किसी नए कार्य में भाग्‍य आजमाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

मकर: आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंगों के मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव भी कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी आज कम हो जाएंगी। व्‍यापार में लाभ होगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी कारण से अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्‍या का अंत आज हो सकता है। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके लिए संघर्ष के बाद सफलता का वक्‍त आ गया है। कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है। आज आपके शत्रु भी प्रभावहीन रहेंगे। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges