Published On : Sat, Aug 24th, 2019

राशिफल 24 अगस्‍त: देखें शुभ गजकेसरी योग में कैसा गुजरेगा शनिवार

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा दिन रात वृष राशि में चलेंगे इस दौरान गुरु और चंद्रमा के बीच परस्पर दृष्टि संबंध रहेगा। इस दृष्टि संबंध से शुभ योग का फल कई राशियों को प्राप्त होगा। आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखिए।

मेष राशि वालों को आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। धन और जमीन की खरीद-फरोख्‍त के मामले में कोई भी फैसला सोचसमझकर ही लें। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आज आपको घर-परिवार में किसी भी प्रकार की बहस में पड़ने से बचना चाहिए। वाणी पर संयम रखकर कार्य करेंगे तो भविष्‍य में कोई परेशानी आपको नहीं आएगी। भाग्‍य 70 फीसदी तक साथ देगा।

मिथुन: खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। संतान के कारण किसी परेशानी में फंस सकते हैं। घर-परिवार के आपसे मसले मिल बांटकर सुलझाएं। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज दिन मंगलमय बीतेगा, विशेष लाभ के योग हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ प्राप्‍त होगा। व्‍यापारियों के लिए आज मुनाफे का दिन साबित हो सकता है। पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिलने का जरिया भी बन सकता है। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। कहीं धार्मिक कार्य में हिस्‍सा लेने जा सकते हैं। परिवार में हंसी और खुशी का माहौल रहेगा। शाम के वक्‍त आपको स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति हो सकती है। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

कन्या:अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। दोस्‍तों और मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। खर्च लेकिन सोच समझकर करने की जरूरत है। आज की गई मेहनत कल रंग लाएगी। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। आज आपको धन का अपव्‍यय भी झेलना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखते हुए किसी से बिना वजह उलझने से बचें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। दोस्‍तों और परिजनों के साथ आज दिन अच्‍छा बीतेगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्‍लान बना सकते हैं। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु: उन्नतिदायक दिन है, अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे। घर के किसी सदस्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज कोई मुनाफे वाला सौदा आप कर सकते हैं। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

मकर: मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज का दिन शुभ होने से आपको निवेश में भी लाभ हो सकता है। आज मित्रों घर आगमन से आप कुछ ताजगी महसूस करेंगे। शाम के वक्‍त में साथ में बैठकर कहीं स्‍वादिष्‍ट भोजन का लुत्‍फ ले सकते हैं। भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि आप कोई भी कार्य सोच समझकर ही पूर्ण करें। आपके घर परिवार में किसी विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

मीन:आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी के लिए यदि कहीं इंटरव्‍यू देने जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको सफलता प्राप्‍त होगी। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges