Published On : Wed, Oct 23rd, 2019

राशिफल 23 अक्‍टूबर: कर्क से जाते हुए चंद्रमा इनका दिन बना रहा है खास

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का दोपहर बाद सिंह राशि में संचार होगा। इससे दोपहर के बाद कुछ राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राशि में आज क्‍या होगा खास, देखें अपना राशिफल…

कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। धन निवेश में भी मुनाफा बढ़ेगा। मित्रों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज कोई नया कार्य न करें। आज जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लें। व्‍यवहार में विनम्रता बनाए रखें। सेहत में भी आज मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। मित्रों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। आज कई दिन से रुका पड़ा काम भाग्‍य में वृद्धि करवा सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। मान-सम्‍मान बढ़ेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: लेन-देन के कार्यों में सावधानी रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। आज किसी पुराने मुद्दे को लेकर फिर से बहस गरमा सकती है। किसी भी बात को तूल देने से बचें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ आज किसी सामाजिक समारोह में भी जा सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो सकता है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। आज फालतू के कामों में आपका समय व्‍यर्थ हो सकता है। साझेदार के साथ किसी बात पर बहस हो सकत है। चोट भी लगने की आशंका है। वाहन धीमी गति से चलाएं। हो सके तो यात्रा को टाल ही दें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी, धन लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आज विद्यार्थियों को थोड़ी अधिक मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। शुभ व्‍यय से कीर्ति प्राप्‍त होगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। आ‍कस्मिक धन लाभ होगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। परिवार के साथ मौज-मस्‍ती के लिए समय निकालेंगे। लेकिन कार्य में व्‍यस्‍तता बनी रहेगी। आप सभी कार्य दृढ़ मनोबल और आत्‍मविश्‍वास से पूर्ण कर लेंगे। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी। दांपत्‍य जीवन में लाभ की प्राप्ति होगी। दोस्‍तों की वजह से कोई रुका हुआ काम बन जाएगा। हालांकि कोई भी फैसला जल्‍दबाजी में नहीं बल्कि खूब सोचविचारकर लें। स्‍वास्‍थ का भी ध्‍यान रखें। मौसम की मार परेशान कर सकती है। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सेहत को लेकर इस वक्‍त विशेष सावधानी की दरकार है। मौसम को लेकर सचेत रहें। जल्‍दबाजी में लिए गए फैसलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिजनों का सम्‍मान करें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ त्‍योहार की तैयारियों में व्‍यस्‍त रहेंगे। ईश्‍वर की भक्ति से आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी, कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। भाई-बहनों के साथ प्रेम और स्‍नेह में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में भी इजाफा होगा। उत्‍साह में वृद्धि होगी और आर्थ्रिक लाभ होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges