Published On : Sat, Nov 23rd, 2019

Horoscope Today 23 Nov: कन्‍या से जाते हुए चंद्रमा इन राशियों की बदल सकता है किस्‍मत

Advertisement

मेष: चंद्रमा का संचार मध्‍य रात्रि के बाद करीब 1 बजकर 45 मिनट पर कन्‍या उपरांत तुला राशि में होगा। इससे कुछ राशियों को खासा लाभ हो सकता है। आप जानिए क्‍या कहती है आपकी राशि…

कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। भाग्य 75 फीसदी तक साथ देगा।

वृषभ: मिश्रित प्रभाव वाला दिन है आज। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की उम्मीद कम है। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
15 May 2025
Gold 24 KT 92,100/-
Gold 22 KT 85,700/-
Silver/Kg 94,800/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिथुन: आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क: पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी, दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ भी होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

सिंह: लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, धन प्राप्ति के लिए आज शुभ दिन है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के लोगों के साथ मेल-जोल करके रहने में ही सबकी भलाई है। आज आपका लंबे समय से रुका पड़ा काम पूरा हो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके साथ है। भाग्‍य आज 67 फीसदी साथ दे सकता है।

तुला: आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा, दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं, अजनबियों से मेल-जोल न करें। आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: लंबे अरसे से जिसका आपको इन्तजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी, मन में उत्साह एवं लोगों के सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मकर: भाग्य आज आपका साथ देगा, शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा, प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रसन्‍न रहेगा। मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें, कोई प्रिय चीज खो सकती है, संघर्षपूर्ण दिन की सम्भावनाएं हैं। अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। धोखा मिलने के बाद आपके पास पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

मीन:प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग है। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। आगे बढ़कर प्रयास करें। विद्यार्थियों को आज लाभ का योग है। लंबे समय से जिन परिणामों की आपको प्रतीक्षा थी, वे आपको अब मिल सकते हैं। शुभ फल प्राप्‍त होंगे। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement