Published On : Fri, Aug 23rd, 2019

राशिफल 23 अगस्‍त: जन्‍माष्‍टमी के शुभ दिन इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा मेष के उपरांत वृष राशि में संचार करने वाले हैं। वहीं कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का भी शुभ दिन है। आज देखना होगा कि इस शुभ संयोग के बीच किन राशियों की किस्‍मत चमकेगी। सबसे पहले देखिए मेष राशि…

आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है, निर्धारित कार्य पूरे होंगे, आय बढ़ेगी, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मित्रों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य 90 फीसदी तक साथ देगा।

वृषभ: प्रिय वस्तु प्राप्ति व धन लाभ के योग दिख रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा, व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका लंबे समय से रुका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। भाग्‍य 95 फीसदी तक साथ देगा।

मिथुन: मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा, धन का निवेश सोच-विचारकर करें, अत्यधिक खर्च से बचें। आज कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद की पूरी आशंका है, अत: खुद को किसी भी प्रकार की बहस से दूर रखें। भाग्‍य 70 फीसदी तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है। उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। व्यवसाय में कार्यसफलता के साथ मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। धन का निवेश सोचसमझकर करें। आज की कई मेहनत कल आपको शुभ परिणाम देगी। भाग्‍य 85 फीसदी तक साथ देगा।

सिंह: मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी, कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। समाज में मान-प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त होगी। घरेलू कार्यों में धन अधिक व्‍यय हो सकता है। कहीं से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्‍य 75 फीसदी तक साथ देगा।

कन्या:सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। कोई करीबी आपकी मदद के लिए आगे आएगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गिरावट आ सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी तक साथ देगा।

तुला: दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज आपको दूसरों के साथ संबंध सामान्‍य बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। भाग्‍य 60 फीसदी तक साथ देगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा, मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप अपने किसी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते हैं। शाम तक कहीं से उपहार या भेंट प्राप्‍त हो सकती है। भाग्‍य 80 फीसदी तक साथ देगा।

धनु:मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी, प्रतिस्‍पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में भी सम्‍मान मिल सकता है। कहीं से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भाग्‍य 90 फीसदी तक साथ देगा।

मकर: मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा, स्वभाव में प्रेमभाव में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी। मन धार्मिक प्रवृत्तियों में लगेगा। कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। भाग्‍य 85 फीसदी तक साथ देगा।

कुंभ: किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। धन के मामले में विशेष सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से अनावश्‍यक रूप से न उलझें। धन का व्‍यय अधिक हो सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। भाग्‍य 70 फीसदी तक साथ देगा।

मीन:मन चिंतामुक्त रहेगा, पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। उत्साह में भी वृद्धि होगी, बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। दोपहर के बाद आपको कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हे। परिवार के ऊपर धन का खासा खर्च हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। भाग्‍य 85 फीसदी तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.