Published On : Fri, Nov 22nd, 2019

Horoscope Today 22 Nov: चंद्रमा का कन्‍या में संचार, प्रीति योग में कैसा गुजरेगा शुक्रवार

Advertisement

मेष: चंद्रमा का संचार दिन-रात कन्‍या राशि में हो रहा है। वहीं शुक्र ने हाल में धनु राशि में प्रवेश किया है। इन सब बदलावों के बीच कैसा बीतेगा आपका दिन, देखें आज का राशिफल…

आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु स्वतः परास्त होंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा कटेगा। धैर्य से काम लें। धन निवेश और आर्थिक योजनाओं के लिए दिन शुभ है। आज निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। भाग्‍य आज 85 % साथ देगा।

वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा। सब कुछ आपके हिसाब से चलता हुआ दिखेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मिथुन:क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखें।कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें, नुकसान होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। भाग्‍य 55% तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। भाग्‍य 78% तक साथ देगा।

सिंह: आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। भाग्य 70% तक साथ देगा।

कन्या:आज धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। यात्रा पर जाने से पहले विचार कर लें। दुर्घटना की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। दांपत्‍य जीवन में तनाव आ सकता है। बिना वजह किसी की सलाह से काम न करें। भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

तुला: खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। भूमि-भवन के कागजों को देखकर ही कुछ निर्णय लें। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा हानि हो सकती है। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। भाग्‍य 50% तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कम प्रयास में ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य 72% तक साथ देगा।

धनु:आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को लंबे समय से जिस समाचार की प्रतीक्षा थी, आज मिल सकता है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। धन के निवेश से भी लोगों को लाभ होगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मकर: आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्च के लिए तैयार रहें। भाग्य 75% तक साथ देगा।

कुंभ: आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा हानि हो सकती है। परिवारिक जीवन से संबंधित किसी विषय पर चिंतन कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए शाम को मंदिर जा सकते हैं। भाग्‍य 55% तक साथ देगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। धन लाभ होगा। मित्रों और परिजनों के साथ अच्‍छा समय व्‍यतीत होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। बिजनस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाग्‍य 80% तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.