Published On : Sat, Sep 21st, 2019

राशिफल 21 सितंबर: शनि और चंद्रमा का अशुभ षडाष्टक योग, देखें कैसा गुजरेगा शनिवार

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन रात वृष राशि में होगा। शनि और चंद्रमा दोनों के बीच षडाष्टक योग बना रहेगा। इस योग को ज्योतिषशास्त्र में अशुभ माना गया है। ऐसे में शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। देखिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

आज आपके लिए पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। अगर कहीं से पैसा उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। सही समय आने का इंतजार करें। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज आपको रुपये-पैसों के मामले में सावधान रहना होगा। शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें, वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज व्‍यस्‍तता भी अधिक रहने वाली है। सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्‍त होगा और कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रशंसा होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ के योग हैं। निवेश में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आज बढ़चढ़कर हिस्‍सा ले सकते हैं। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी। भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें, व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा से परहेज करें। आज सेहत को लेकर भी सावधान रहें। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें। आज आपको ननिहाल पक्ष से भी खास लाभ मिल सकता है। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन शुभता के साथ बीतेगा। ससुराल पक्ष से आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। किसी बात पर बहस में पड़ने से बचें। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कन्या:आज आपके लिए व्यापार में उन्नति का दिन है। सोचे हुए कार्य बनने लगेंगे। निर्णय लेने में आज आपको सहजता का अहसास होगा। परिवार में भी माहौल अच्‍छा रहेगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। हालांकि व्यापार में धनलाभ होगा। माता-पिता का हर मामले में सहयोग प्राप्‍त होगा। भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

तुला: भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज नये कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज यात्रा करने से परहेज करें, किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती है। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आज शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

धनु:आज उन्नतिदायक दिन है जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

मकर: रुका हुआ धन प्राप्त होगा, अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा, शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। संबंधों में मिठास आएगी। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। दोस्‍तों का साथ मिलेगा और उनके सहयोग से मन में कुछ हल्‍कापन महसूस करेंगे। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

मीन:आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा, वरना किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी रह सकता है। शाम के वक्‍त तक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.