Published On : Mon, Oct 21st, 2019

राशिफल 21 अक्टूबरः अपने घर में चंद्रमा, कई राशियों पर मेहरबान

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार मिथुन राशि से कर्क राशि में होने जा रहा है। अपनी राशि में चंद्रमा का प्रवेश शुभ फलदायी रहेगा। कुछ लोगों को परेशानियों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। सप्ताह का आरंभ शुभ होने से आनंदित होंगे। देखिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि वालों का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी धार्मिक स्थल या कार्यक्रम में उपस्थित होने का मौका मिल सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। पराक्रम में वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। नकारात्मक विचार से दूर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन: व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आपका उत्साह बढ़ेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

Advertisement

कर्क:दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्ण वातावरण से होगा। आज आर्थिक लाभ होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। भाग्य 78% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। हो सके तो यात्रा टाल दें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। भाग्य 58% साथ देगा।

कन्या: सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। मित्रों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

तुला: आप सभी कार्य आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। ईश्वर की प्रार्थना तथा जप करने से राहत महसूस होगी। भाग्य 65% साथ देगा।

वृश्चिक: भाग्य आज आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। कार्य में यश प्राप्त होगा। भाग्य 80% साथ देगा।

धनु: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। सोच-विचार करके काम करेंगे तो आज सफल होंगे, जल्दबाजी में लिए फैसले से नुकसान होगा। भाग्य 55% साथ देगा।

मकर: आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते है। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आपका आनंद बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 74% साथ देगा।

कुंभ: आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाईयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन: बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और यात्रा से परहेज करें। भाग्य 70% साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges