Published On : Thu, Nov 21st, 2019

राशिफल 21 नवंबरः ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें प्रभाव

Advertisement

मेष: आज शुक्र धनु राशि में आएंगे और बुध सीधी चाल से चलना शुरू कर चुके हैं। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि में ही गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर देखिए।

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आरंभिक परेशानी से घबराएं नहीं परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। कारोबार में बेहतरी आएगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सुनी-सुनाई बात पर यकीन न करें। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 65% तक साथ देगा।

मिथुन: आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बनेंगे। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, वापस आने की संभावना कम है। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्य 72% साथ देगा।

सिंह: उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य 70% तक साथ देगा।

कन्या:आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। यात्रा थकाएगी लेकिन अपेक्षित लाभ ना मिलने से निराश होंगे। घर के कार्यों के पीछे व्यय अधिक हो सकता है। भाग्य 58% साथ देगा।

तुला: आज विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। दोस्तों और मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। भाग्य 82% तक साथ देगा।

वृश्चिक: पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन साबित होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से बचना चाहिए। भाग्य 78% तक साथ देगा।

धनु:भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। सभी विरोधी परास्त होंगें। बिजनस संबंधित यात्रा लाभकारी रहेगी। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टालें। भाग्य 70% साथ देगा।

मकर: आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। अविवाहितों के लिए विवाह की बात हो सकती है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भाग्य 72% साथ देगा।

कुंभ: प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन:अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। आज उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगें। आय-सम्पति के लिए शुभ है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आज आपको धन निवेश से भी लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी। भाग्य 80% साथ देगा

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.