Published On : Fri, Sep 20th, 2019

राशिफल 20 सितंबर: चंद्रमा का वृषभ राशि में संचार, देखें कैसा गुजरेगा शुक्रवार

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा दिन रात शुक्र की राशि वृष में संचार करेंगे जिस पर गुरु की सातवीं दृष्टि रहेगी। देखें चंद्रमा का यह शुभ संचार किन-किन राशि वालों के लिए शुभ बना रहा है शुक्रवार।

मेष राशि वालों को परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें, ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। मौसमी बीमारियों के चलते खानपान पर ध्‍यान दें। भाग्‍य 75 फीसदी आपके साथ है।

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: पुरानी समस्याओं का अत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है, लाभ होगा। पति-पत्‍नी के बीच आपी समझ बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य 80 फीसदी आपके साथ है।

मिथुन:खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें, कार्यों में बाधा आ सकती है। किसी निवेश के मामले में फैसला लेने से पहले उसके सारे पहलुओं को जांच लें। अचल संपत्ति के मामले में फैसला लेने के लिए अभी सही वक्‍त नहीं है। भाग्‍य 50 फीसदी आपके साथ है।

Advertisement

कर्क: आज का दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता बनी रहेगी और जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ प्राप्‍त होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज दिन अच्‍छा बीतेगा। ऊपरी अधिकारियों से आज सहयोग प्राप्‍त होगा। तारीफ मिलेगी। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

सिंह:आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी व्‍यस्‍त रहेंगे। घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख -शांति और खुशी का वातावरण रहेगा। शाम को स्‍वादिष्‍ट भोजन के साथ पकवान खाने को मिलेंगे। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या: अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा, भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स से सहयोग के साथ ही सीनियर्स से तारीफ और सम्‍मान मिलेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का आज विशेष ध्‍यान रखें। कहीं से शुभ समाचार भी आ सकता है। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। परिवार का कोई शख्‍स आपके किसी काम का विरोध कर सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि विवाद में पड़ने की बजाए समझदारी और धैर्य से काम लें। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरी या फिर व्‍यापार के मामले में कहीं से अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में आपका सम्‍मान होगा और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। कुल मिलाकर आपके लिए अच्‍छा दिन है और भाग्‍य 80 फीसदी साथ है।

धनु: आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे। आज परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्‍लान बन सकता है। शाम को स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन और पकवान खाने को मिलेंगे। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य की विशेष देखभाल की जरूरत है। वाहन सावधानी के साथ आराम से चलाएं। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

मकर: मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। अच्‍छे लोगों के साथ से काम आसान हो जाएंगे। पति-पत्‍नी के बीच संबंध मधुर होंगे। संतान के मामले में आज आपको कोई महत्‍वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार का कोई करीबी आपके लिए शुभचिंतक साबित होगा। भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। ऑफिस में किसी भी काम में हाथ डालने से पहले उसकी लाभ और हानि पर फिर से विचार कर लें। भविष्‍य में परेशानी आपको ही होगी। महिला के सहयोग से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

मीन: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण आज सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। भाग्‍य आज आपके साथ है। निवेश और रुपये-पैसों के मामले में भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी। वाद-विवाद से दूर रहकर अपना काम करें। भाग्‍य 75 फीसदी आपके साथ है।

Advertisement
स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime #policeaction

स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do' बैनर #nagpurnews #politics

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75 लाख तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी पूछताछ

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews  #UddhavThackeray #ShivSena #Political

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews #UddhavThackeray #ShivSena #Political

बिना दस्तावेज मध्य प्रदेश की बस जब्त #MaharashtraNews #STBus #RTO #BusChecking #MPBus #TrafficNews

बिना दस्तावेज मध्य प्रदेश की बस जब्त #MaharashtraNews #STBus #RTO #BusChecking #MPBus...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges