Published On : Tue, Aug 20th, 2019

राशिफल 20 अगस्त: मिथुन राशि के लिए दिन मंगलकारी, आपके लिए कैसा..

Advertisement

मेष: आज दिन भर चंद्रमा मीन राशि में गोचर करते हुए रात में मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। मेष राशि की ओर बढ़ते हुए चंद्रमा मिथुन राशि के लिए दिन मंगलकारी बना रहे हैं। अन्य राशि के लिए दिन कैसा है देखें, सबसे पहले जानिए मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन कुल मिलाकर शुभ है। परिश्रम से कार्य बनेंगे इसलिए आलस्य को हावी ना होने दें। मान-सम्मान एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में चल रही समस्याओं का निदान होगा। धन वृद्धि के लिए किए गए प्रयास आज सफल होंगे। भाग्य 62 प्रतिशत साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: बनते काम में बाधा आ जाने एवं वाद विवाद से मन अशांत हो सकता है। क्रोध को अपने ऊपर हावी ना होने दें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है। भाग्य 52 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मिथुन: आज आपके सितारे शुभ स्थिति में हैं। मनोनुकूल लाभ मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। शुभ समाचार मिलेगा, कोई इच्छा पूर्ण होगी। भाग्य 92 प्रतिशत साथ दे रहा है।

Advertisement

कर्क: आज सुख सुविधाओं के साधन प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। अपनों से सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे। कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरी में इच्छानुकूल बदलाव होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और खुशी मिलेगी। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। रक्तचाप व उदर विकार परेशान कर सकता है, खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य 76 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:समय प्रतिकूल है, कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शेयर आदि में निवेश करने से आज बचें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार निराश करेगा। भाग्य 44 प्रतिशत साथ दे रहा है।

तुला: आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साझेदारी में काम करना लाभप्रद होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। मित्र और सगे-संबंधी काम आएंगे। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ दे रहा है।

वृश्चिक: शुभ समाचार प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आय, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा। भाई बहनों एवं कुटुम्बीजनों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ दे रहा है।

धनु:सितारे आज अनुकूल नहीं है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। धन व्यर्थ में खर्च होगा। कामकाज में इच्छित सफलता नहीं मिलने से निराश होंगे। उतावलेपन से बचें, जल्दबाजी में बड़ा निर्णय ना लें। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

मकर: घरेलू उलझनों को लेकर चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संबंधियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से बचें। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परोपकार करें। दान-धर्म से आत्मिक संतोष मिलेगा। भाग्य 51 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ: काम का दबाव रहेगा और दिन व्यस्तता में बीतेगा। भागदौड़ रहेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। तीर्थ यात्रा का योग है। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा, उन्नति का अवसर मिलेगा। जिनके प्रेम संबंध में तनाव चल रहा है, वह दूर हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन: कार्य के संदर्भ में की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। प्रयास व सतर्कता से कार्य में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी चिंता दूर होगी, मन प्रसन्न होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges