Published On : Fri, Aug 2nd, 2019

राशिफल 2 अगस्तः सूर्य के घर में चंद्रमा का प्रवेश, कई राशियों के लिए शुभ संदेश

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है। इस राशि में चंद्रमा का आगमन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। तो जानिए आज आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखिएः-

मेष राशि के सितारे अनुकूल नहीं हैं, आज कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

वृषभ: वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

मिथुन: आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: धन प्राप्ति का योग बन रहा है। निवेश करना लाभप्रद होगा। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 62% साथ देगा।

सिंह: आज उत्साहित रहेंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ का योग है। भाग्य 80% साथ देगा।

कन्या:गैर जरूरी खर्च पर नियंत्रण रखें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंखों में तकलीफ महसूस करेंगे। भाग्य 55% साथ देगा।

तुला: मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। निवेश समझदारी से करें, लाभ के योग हैं। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और सुख प्राप्त होगा। भाग्य 70% साथ देगा।

वृश्चिक: पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि रहेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन आज साबित होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। शत्रु एवं विरोधी आज प्रभावहीन नजर आएंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

धनु: भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 82% साथ देगा।

मकर: वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने भी आज परायों जैसे व्यवहार करेंगे। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 54% साथ देगा।

कुंभ: प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश करना लाभप्रद होगा। कोई नया कार्य या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन: अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज का दिन उन्नति दायक है। शत्रु बलहीन रहेंगें। आय-संपत्ति के लिए शुभ दिन है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। भाग्य 78% साथ देगा। (ज्योतिषाचार्यः आशुतोष वार्ष्णेय)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.