Published On : Sat, Oct 19th, 2019

राशिफल 19 अक्‍टूबर: मिथुन का चंद्रमा इन राशियों के लिए लाया है शुभ योग

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन-रात मिथुन राशि पर हो रहा है। इससे कुछ राशियों को लाभ होने की उम्‍मीद है। आपकी राशि में क्‍या है आज, देखें राशिफल…

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। रुके हुए काम भी आज बनते हुए दिखेंगे। शाम को कहीं से शुभ समाचर प्राप्‍त हो सकता है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में सीनियर भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। व्‍यापारियों को धन लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। दोस्‍तों के आने से मन खुश रहेगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

कर्क: खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें, व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा से परहेज करें। सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है। किसी व्‍यक्ति को उधार न दें। पैसे वानस मिलने की संभावना न के बराबर है। दुर्घटना से बचाव अपेक्षित है। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की सम्भावनाएं सुनिश्चित हैं, मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों के योगदान से आप अपना एक काम निपटाने में सफल रहेंगे। आज रचनात्‍मक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

कन्या:कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। निवेश के लिए भी समय अच्‍छा है। आज आप व्‍यापार में कोई नई डील करने के बारे में यदि सोच रहे हैं तो बेहिचक कर सकते हैं। भविष्‍य में लाभ होगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

तुला: भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ, कार्यों में सफलता, मान-सम्मान वृद्धि का योग बन रहा है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में पास होने का शुभ समाचार मिल सकता है। महिलाओं के लिए भी आज का दिन शुभ है। दांपत्‍य संबंधों में मिठास बढ़ेगी। भाग्‍य 95 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज यात्रा करने से परहेज करें, किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ता का कारण हो सकती है। दूसरों के मामलों में पड़ने से दूरी बनाए रखें। अपने काम पर ध्‍यान दें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई दूर का रिश्‍तेदार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सावधान रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

धनु:उन्नतिदायक दिन, जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। दिन का समय परिवार के साथ मौज-मस्‍ती में बीतेगा। व्‍यस्‍तता कुछ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत सफल होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।

मकर: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा, शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। बेहतर होगा कि आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर प्राप्‍त होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आज दिन मिला-जुला रह सकता है। खानपान में सावधानी रखें। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। आज दूर की यात्रा पर जाना हो तो टाल दें। वाहन धीमे चलाएं। दूसरों के ऊपर आज भरोसा न करें। भूमि-भवन या फिर रुपये-पैसे से जुड़ा कोई मामला आज टाल दें। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

मीन:आज वाणी पर नियंत्रण रखें, रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा, वरना किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुःखी रह सकता है। आज कोई करीबी जिस पर आप सबसे ज्‍यादा भरोसा करते हैं, आपको धोखा दे सकता है। घर से बाहर जाने से पहले भगवान के दर्शन करके निकलें। दुर्घटना से सावधान रहें। भाग्‍य आज 62 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges