Published On : Tue, Nov 19th, 2019

राशिफल 19 नवंबरः अपने घर में बैठकर चंद्रमा आज 6 राशियों को देंगे लाभ

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन भर अपने घर कर्क में होगा। रात में चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा की इस शुभ स्थिति का लाभ कई राशियों को मिलेगा। देखिए कर्क से सिंह में जाते हुए चंद्रमा से किन-किन राशियों को फायदा होगा।

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। घर एवं बाहर आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। छात्रों के लिए दिन प्रगति और उन्नति प्रदान करने वाला है। भाग्य 50% तक साथ दे रहा है।

वृषभ: आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको धन लाभ मिल सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल योग हैं। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क बनेंगे। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मिथुन: आज अचानक धन लाभ होगा। कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। व्यापार में आज तेजी रहेगी। भाग्य 80% तक साथ
देगा।

Advertisement

कर्क: सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। बिजनस संबंधित यात्रा से लाभ होगा। किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें लाभ होगा। सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

सिंह: आज किसी को उधार न दें, धन के नष्ट होने का योग है। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले कुल देवी और देवता का ध्यान करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है, संभलकर रहें। भाग्य 60% तक साथ देगा।

कन्या:कार्यों में आने वाली बाधएं दूर होंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा काम मिल सकता है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

तुला: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। अगर कहीं इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपका कार्य बन जाएगा। भाग्य 92% साथ देगा।

वृश्चिक: आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजन आपका साथ देंगे। सोचा हुआ काम आज पूरा होगा। परिवार समेत धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। अपने इष्ट और देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। नौकरी व्यवसाय में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। भाग्य 80% तक साथ देगा।

धनु:आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज यात्रा में सावधानी बरतें, चोट-चपेट की आशंका है। वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ तनाव से दूर रहें। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। भाग्य 62% साथ देगा।

मकर: आज आपको जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। कारोबार में बेहतरी आएगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज धन लाभ होगा। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन प्रगति और उन्नति का है, अवसर का लाभ उठाएं। भाग्य 55% तक साथ दे रहा है।

मीन:अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति से चलेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य आपका 82% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.