Published On : Fri, Oct 18th, 2019

राशिफल 18 अक्‍टूबर: सूर्य पहुंचे तुला में, देखें दिन कैसा गुजरेगा आपका

Advertisement

मेष:आज सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है और वह शुक्र एवं बुध के साथ आकर तुला राशि में मिले हैं। चंद्रमा आज दिन रात वृष राशि में संचार करेगा। ग्रहों की इस स्थिति में देखिए आज शुक्रवार का दिन कैसा गुजरेगा …

मेष राशि वालों को परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी। काम का दबाव बना रहेगा, लेकिन आप आसानी से स्थिति को संभाल लेंगे। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्‍त होगा एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। भाग्‍य आज 92 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आज बीमार लोगों के लिए भी सावधान रहने का दिन है। आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है। भाग्‍य आज 58 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज दिन मंगलमय बीतेगा। लाभ के योग हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। दिन का समय परिवार के साथ मौज-मस्‍ती में बीतेगा। आज सभी काम आसानी से संपन्‍न कर पाएंगे। व्‍यस्‍तता अधिक रहेगी, काम बन जाने से मन में प्रसन्‍नता रहेगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी पहले से अधिक रुच‍ि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खान-पान और सेहत का ध्‍यान रखें। मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

कन्या:अध्यात्मिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। कम परिश्रम में ही आपको अधिक सफलता प्राप्‍त होगी। नौकरी और व्‍यवसाय में आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। धन के मामलों में फैसले सोचकर लें। स्‍वास्‍थ्‍य भी आज नरम-गरम रह सकता है। दूसरों के ऊपर भरोसा न करें। निवेश के मामलों में आज कोई भी फैसला टाल दें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ स्‍नेह में वृद्धि होगी। आज सितारे आपके अनुकूल हैं। छात्रों को भी आज सफलता मिलने की उम्‍मीद है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

धनु: उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में बेहतरी आएगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। यात्रा के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। सफलता भी मिलेगी। बुद्धि और चतुराई से व्‍यापार के फैसले लें। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

मकर: मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा, बुद्धि-विवेक से काम लें, सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मेहनत से पीछे न भागें। आज शाम को घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। आवभगत में धन खर्च होगा, लेकिन माहौल अच्‍छा और आनंद में रहेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आज मन में भी चिड़ आ सकती है। अकारण किसी से नाराज हो सकते हैं। आज आप घर से बाहर जरूरी न हो तो न जाएं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मीन: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आज कोई नया काम शुरू होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। भाई-बहनों से भी स्‍नेह मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां दस्‍तक देंगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges