Published On : Sat, Aug 17th, 2019

राशिफल 17 अगस्‍त: आज इन 7 राशियों का दिन है शुभ और आपका?

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार कर रहे हैं। वहीं दोपहर में सूर्य अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। इन सबके बीच जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन, देखिए सबसे पहले मेष राशि…

ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की संभावना है। घर से लेकर कार्यालय तक, विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी क्षेत्र के लोग लाभान्वित रहेंगे। भाग्य आज 83 % तक साथ देगा।

वृषभ: दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी। एक नई ऊर्जा और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। आपका दिन कर्म प्रधान है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 65 % तक साथ देगा।

मिथुन: आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए आज सर्वोत्तम योग है। भाग्य 50 % तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य भी करना पड़ सकता है। भाग्य 58 % तक साथ देगा।

सिंह: किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही प्रिय व्यक्ति का साथ भी मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होने की पूरी संभावना है। भाग्य 71 % तक साथ देगा।

कन्या:आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है, आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार रहेगा, संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का भी योग बनता दिख रहा है। भाग्य 79 % तक साथ देगा।

तुला: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से हो सकती है। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत करेंगे। भाग्य 87 % तक साथ देगा।

वृश्चिक: आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है, ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। धैर्य और संयम के साथ अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना हितकारी हो सकता है। भाग्य 57 % तक साथ देगा।

धनु: सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। हर क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं, आपके पक्ष में परिणाम आने की संभावना है। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। भाग्य 94 % तक साथ देगा।

मकर: ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ रहेगा। धन लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं। आज किए गए परिश्रम के बल पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आज परिवार में खुशहाली रहेगी। भाग्य 89 % तक साथ देगा।

कुंभ: आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करने के बारे में सोच सकते हैं, सफलता आपका साथ देगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। सभी कार्य पूरे होंगे। भाग्य 80 % तक साथ देगा।

मीन: आज आपका मन चलायमान स्थिति में रह सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लेना आपके लिए हितकर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। भाग्य 62 % तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.