Published On : Fri, Sep 13th, 2019

राशिफल 13 सितंबरः देखें आज किन-किन राशियों का दिन बीतेगा मंगलमय

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-

मेष राशि के लिए आज का दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत मिल रहे हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूर रहने वाले संबंधियों के शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे, प्रमोशन की संभावना है। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्य 70% साथ देगा।

मिथुन: भाग्य का तभी साथ मिलेगा, जब आप पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करेंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की आशंका बन रही है। व्यवहार में संयम और विवेक बनाए रखें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें। भाग्य 65% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।

सिंह: आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

कन्या:आज सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

तुला: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य वृद्धि के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 72% साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। आज आप में आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। भाग्य 62% साथ देगा।

धनु:मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। संबंधियों तथा मित्रों का आगमन होगा। यात्रा करेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

मकर: आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

कुंभ: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा का अनुभव होगा। कार्यों की पूर्णता और जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

मीन:आज का दिन मिश्रित फलकारी होगा। आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीत सकता है। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। क्रोध व वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। भाग्य 65% साथ देगा।– ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges