Published On : Tue, Nov 12th, 2019

राशिफल 12 नवंबरः मंगल की राशि में चंद्रमा, 5 राशियों के लिए दिन मंगलकारी

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा दिन रात मंगल की राशि मेष में गोचर करेगा। मंगल और सूर्य यहां से चंद्रमा को देख रहे हैं जिससे चंद्रमा को बल मिल रहा है। चंद्रमा के बलवान होने से कार्तिक पूर्णिमा का दिन किन-किन राशियों के लिए मंगलकारी है देखें….

आज का दिन शुभ है। यात्रा का योग बन रहा है, व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। सभी इच्छाएं आज शीघ्र पूर्ण होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% तक साथ देगा।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन का योग है। मन अस्थिर रहेगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें अन्यथा तकलीफ हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी व उन्नति का समाचार मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। घर का वातावरण आनंद दायक रहेगा। संबंधियों से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। भाग्य 70% तक साथ देगा।

Advertisement

कर्क: जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज का काम आपके कल का भविष्य बनाएगा सोच-समझकर ही निर्णय लें। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों और स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। भाग्य 78% तक साथ देगा।

सिंह: मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 75% तक साथ देगा।

कन्या:आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें, खोने का भय है। प्रिय वस्तु की हानि हो सकती है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, व्यस्त रहेंगे। भाग्य 60% तक साथ देगा।

तुला: छोटी दूरी की यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपसी तालमेल बढ़ेगा। किसी मित्र या शुभचिंतक से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाग्य 72% तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग हैं। व्यस्तता बढ़ेगी और नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 70%तक साथ देगा।

धनु: आज का दिन मिश्रित फलदायी है। प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है और भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। मन दुविधा में रहेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। भाग्य 60% तक साथ देगा।

मकर: आज वाद-विवाद से बचें, इसके लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखें। मेहनत की अपेक्षा लाभ कम की स्थिति बनी रहेगी। मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। भाग्य 55% तक साथ देगा।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। भाग्य 75% तक साथ देगा।

मीन: आज दिन मिलाजुला रहेगा। संघर्ष का अंत सुखद रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ का योग है। खरीदारी करने के लिए अनुकूल दिन है। भाग्य 70% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.