Published On : Mon, Nov 11th, 2019

राशिफल 11 नवंबरः आर्थिक मामलों में इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Advertisement

मेष: सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा का संचार मंगल की राशि मेष में हो रहा है। इससे चंद्रमा पर सूर्य, बुध और मंगल की नजर रहेगी। ग्रहों की यह स्थिति मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा है देखिए….

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव होगा। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। भाग्य 90% तक साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65% तक साथ देगा।

मिथुन: आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। भाग्य 75% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आग, पानी से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। थकान अनुभव हो सकता है। भाग्य 78% साथ देगा।

सिंह: भाग्य सहायक रहेगा। पूर्व निर्धारित कार्य की तरफ आज आपको ध्यान देना चाहिए, काम बनेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। भाग्य 70% तक साथ देगा।

कन्या:आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नए काम को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। थकान अनुभव हो सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।

तुला: आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। लंबी दूरी की यात्रा कर सकत हैं। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है। भाग्य 70% तक साथ देगा।

वृश्चिक: सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे, कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रा-भूषणों की खरीदारी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। भाग्य 70% तक साथ देगा।

धनु: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लें, प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश,कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 80% साथ देगा।

मकर: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी मनःस्थिति नकारात्मक रहेगी, मन में निराशजनक विचार आएंगे। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। आज किसी को उधार न दें। दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। भाग्य 60% साथ देगा।

कुंभ:मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन: आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। भाग्य 78% साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.