Published On : Tue, Sep 10th, 2019

राशिफल 10 सितंबरः मकर में चंद्रमा, जानिए आपकी राशि पर प्रभाव

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में होगा। शुक्र का प्रवेश आज ही कन्या राशि में हुआ है। ग्रहों की इस स्थिति में आपका दिन कैसा गुजरेगा। देखें आपके सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि वालों का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। काम में आपका पूरा फोकस रहेगा। सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। आज नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहा है। यात्रा मंगलमय रहेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: बीते दिनों की अपेक्षा दिन अच्छा गुजरेगा। आपके अटके और अधूरे काम पूर्ण हो सकते हैं। जिन लाभों से आप वंचित रह गए थे उन्हें भी आप पा सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। धर्म-अध्यात्म की ओर रुचि रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आज आपको शत्रुओं द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कोई नई डील अथवा विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभाल कर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारम्भ करना शुभ रहेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी से आपका तालमेल बेहतर होगा। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। वरिष्ठजनों की कृपा का लाभ मिलेगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आज कुछ उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कोई मित्र आपको उपहार दे सकता है। जो लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं उनके लिए सफलता प्राप्ति का दिन है। भाग्य 99 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या: किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आसपास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन आपका साथ देंगे। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। सोचा हुआ कार्य आज पूरा होगा। आज जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके हाथों कुछ पुण्य कर्म हो सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले बड़ों से आशीर्वाद लें या कुल देवता का ध्यान करें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक: पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं जिनसे आने वाले दिनों में आपको लाभ मिल सकता है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:शेयर आदि में सोच-समझकर निवेश करें। आपकी छोटी सी चूक से नुकसान हो सकता है। आज किसी पर भी अधिक भरोसा करना कष्ट दे सकता है। छात्रों के लिए दिन प्रगति और उन्नति का है, अवसर का लाभ उठाएं। किसी बात को लेकर आप उलझन और चिंता में रहेंगे। जोखिम से बचें। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकरबीते दिनों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपका कार्य बन जाएगा। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज कर्मक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा की वृद्धि होगी। भाग्य 80% साथ देगा।

कुंभ: मानसिक तनाव बना रह सकता है। अनावश्यक खर्च होने वाला है, व्यय पर नियंत्रण रखें। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आज यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्य 52प्रतिशत साथ देगा।

मीन: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको हर चीज में उम्मीद से बढ़कर मिलेगा। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति से चलेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। आज के आप राजा हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य 100 प्रतिशत साथ देगा।:

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges